Saturday, January 31, 2026
Homeअन्यकाशीपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस नदी में फंसी, रेस्क्यू...

काशीपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस नदी में फंसी, रेस्क्यू किए गए सभी 

काशीपुर से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस चिड़ियापुर के पास कोटा वाली नदी में फंस गई। इस दौरान बस नदी में आधी लुढ़क गई। नदी में बस को लुढ़कता देख सवारियों में चीख पुकार मच गई।

घटना दोपहर करीब दो बजे की है। थाने के नंबर पर सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस कोटा वाली नदी में फस गई है, जिसमें कुल 22 यात्री फंसे हुए हैं।

बस नदी की तरफ झुकाव में थी, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही चिड़ियापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सवारियों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद सवारियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया। उसके बाद बस को भी क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!