Home राजनीति निज्जर मामले में और सख्त हुआ भारत, कनाडा से 41 राजनयिकों को...

निज्जर मामले में और सख्त हुआ भारत, कनाडा से 41 राजनयिकों को वापस बुलाने का लिया फैसला


भारत ने कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक विवाद के बीच बड़ी खबर आई है। भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कनाडा से 41 राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। फाइनेंशियल टाइम्स ने बताया कि भारत ने कनाडा से कहा है कि वो 10 अक्टूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाएगा। दोनों देशों के बीच विवाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद सामने आया।

नई दिल्ली। भारत ने कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक विवाद के बीच बड़ी खबर आई है। भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कनाडा से 41 राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। फाइनेंशियल टाइम्स ने मंगलवार को बताया कि भारत ने कनाडा से कहा है कि वो 10 अक्टूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाएगा।

पिछले हफ्ते कनाडा ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बयान देकर भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि, भारत ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेतुका और प्रेरित बताया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!