Saturday, January 31, 2026
Homeराजनीतियूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहुंचेंगे उत्तराखंड,

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहुंचेंगे उत्तराखंड,

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के करेंगे दर्शन

रुद्रप्रयाग। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी केदारनाथ और बदरनाथ धाम में पूजा अर्चना करेंगे.सीएम योगी के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अक्टूबर (शनिवार) को दोपहर 2ः40 बजे नरेंद्रनगर हेलीपैड से रुद्रप्रयाग के लिए निकलेंगे. जिसके बाद 3ः20 बजे केदारनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे, 3ः25 बजे केदारनाथ हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे. वहीं सीएम योगी 3ः30 बजे जीएमवीएन गेस्ट हाउस केदारनाथ जाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम केदारनाथ में करेंगे. दिनांक 8 अक्टूबर (रविवार) को प्रातः 8ः30 बजे जीएमवीएन गेस्ट हाउस केदारनाथ से प्रस्थान कर 8ः40 बजे केदारनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे. प्रातः 8ः45 बजे केदारनाथ हेलीपैड से प्रस्थान कर 9ः25 बजे बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे. सीएम योगी के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!