Thursday, January 29, 2026
Homeराजनीतिनैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने दिया भूमि बचाओ आंदोलन को...

नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने दिया भूमि बचाओ आंदोलन को समर्थन,


बाजपुर। तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भूमि बचाओ आंदोलन को कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन होने की बात कही।


बता दें कि 70 दिनों से तहसील परिसर में 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि का मालिकाना हक वापस लेने के लिए भूमि बचाओ आंदोलन चल रहा है। सोमवार को भूमि बचाओ आंदोलन को नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन दिया। इस दौरान संजीव आर्य ने कहा कि लोगों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन सरकार आंदोलन कर रहे लोगों को झूठे आश्वासन दे रही है। उन्होंने कहा कि जब भी आंदोलन को संचालित कर रहे लोगों के द्वारा एकजुटता का आह्वान किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से आंदोलन कर रहे लोगों को अपना समर्थन देगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी आज तक कमेटी का गठन नहीं हो पाया है जिससे साफ प्रतीत होता है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी की गलत फैसले का खामी आज हजारों परिवार भुगत रहे हैं जिस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं हरमिंदर सिंह लाडी ने भी आंदोलनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।
मौके पर हरमिंदर सिंह लाडी, राजकुमार, अनिल वाल्मीकि, नाजमा शेख, डीके जोशी, हरमिंदर बरार, जीत सिंह, यावर, कदीर ठेकेदार, हाजी अमीर अहमद आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!