Friday, January 30, 2026
Homeअन्यसड़क पर गंदगी फैला रही ट्रॉली पकड़ी, पालिका ने किया 5 हजार...

सड़क पर गंदगी फैला रही ट्रॉली पकड़ी, पालिका ने किया 5 हजार का जुर्माना,

बाजपुर। फैक्ट्रियों से निकलने वाले पॉलीथीन युक्त कचरे का बेतरतीब तरीके से परिवहन कर नगर के मार्गों को दूषित करने वालों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया है। चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ के दिशा निर्देशन में पालिका टीम ने कार्रवाई करते हुए बेरिया रोड पर पॉलीथीन युक्त कचरे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। पालिका टीम ने पाया कि जिस ट्रॉली से परिवहन किया जा रहा है, वह पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है। जिस कारण कूड़ा मार्ग पर गिरता हुआ जा रहा है। पालिका टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को कड़ी फटकार लगाते हुए नगर को दूषित न करने की कड़ी हिदायत दी। साथ ही पाँच हजार रूपये का नकद चालान भी किया। यहाँ बता दें कि कचरा परिवहन के दौरान कचरे के नगर के मुख्यमार्ग सहित अन्य मार्गों पर गिरने से नगरवासियों व राहगीरों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही संक्रामक रोग फैलने का भी अंदेशा है। चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने कहा कि नगर को दूषित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पालिका टीम में लेखाकार कैलाश चन्द्र जोशी, कैशियर अखिल भारतीय सक्सैना, कर लिपिक संतोष कुमार, सफाई नायक कुन्दन सिंह, मन्नू शर्मा आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!