Home अन्य बाजपुर में अग्र समाज के लोगों ने निकाली विशाल एवं भव्य शोभायात्रा,

बाजपुर में अग्र समाज के लोगों ने निकाली विशाल एवं भव्य शोभायात्रा,

बाजपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्र समाज के लोगों ने नगर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा का शुभारंभ श्री राम जानकी मंडप से हुआ। ये शोभायात्रा मुख्य सड़क से होते हुए वापिस श्री राम जानकी मंडप पर आकर समाप्त हुई।


अग्र समाज के वरीष्ठ समाजसेवी मदन जिंदल एवं सरिता जिंदल ने संयुक्त रूप से किया। मदन जिंदल ने कहा कि महाराज अग्रसेन ने समाज हित में काम किये थे और आज समाज के लोग उन्हीं का अनुरण करते हुए समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भागेदारी करते हैं। इसके बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। ट्रैक्टर ट्रालियों पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। पालकी पर सवार महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की जगह जगह पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने जुलूस मार्ग पर पंडाल लगाकर यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। शहर में भ्रमण के बाद ये यात्रा वापिस श्री राम जानकी मंडप स्थल पर आकर समाप्त हुई। वहीं इसके बाद आयोजित हुई 8 से 15 वर्ष के बच्चों की डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये। वहां मौजूद अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
मौके पर नरेंद्र गोयल, सचिन सिंघल, संजय जिंदल, राजेश कुमार गर्ग, रूपेश जिंदल, रोहित बंसल, राहुल सिंघल, प्रदीप कंसल, अजय बंसल, रचित अग्रवाल, पुनीत सिंघल, तरसेम गर्ग, अशोक गोयल, सिद्धार्थ अग्रवाल, पूनम जिंदल, रूवेता गोयल, प्रियंका, मोनिका, श्विानी, पारूल आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!