Thursday, February 5, 2026
Homeराजनीतिबाजपुर में जनजाति समुदाय के साथ मनाया गौरव दिवस, भाजपा नेता राजेश...

बाजपुर में जनजाति समुदाय के साथ मनाया गौरव दिवस, भाजपा नेता राजेश ने जनजाति समुदाय के साथ बिरसा मुंडा के चित्र पर किया माल्यार्पण

बाजपुर। जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम केला बनवारी अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य ग्राम सभा क्षेत्र में जनजाति समाज के लोगों के साथ भाजपा नेता राजेश कुमार ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। साथ ही गोष्ठी आयोजित की गई।

बाजपुर में बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता राजेश कुमार


मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। जनजाति समाज का इतिहास आजादी के समय से ही एक उदाहरण रहा है। कहा कि बिरसा मुंडा के कार्यों के द्वारा आदिवासी जनजाति समाज के लिए जो किए गए कार्य हैं वह सराहनीय हैं। कहा कि जनजाति समाज की राष्ट्रपति के रूप में आज द्रौपदी मुर्मू भारत की प्रथम नागरिक हैं।


इस दौरान जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार, युवा भाजपा नेता कुंदन सिंह, ग्राम सभा कला बनवारी के प्रधान त्रिलोक सिंह, आनंद सिंह, कृष्ण सिंह, मोती सिंह, दयाराम, गोपाल सिंह, रमेश सिंह, सुरजीत सिंह, सुनील सिंह, विजय सिंह, अर्जुन सिंह, इंद्र सिंह, सोडो देवी, प्रेमवती, करम जीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!