Home राजनीति बोली Kangana Ranaut प्रेमिका से शादी नहीं हो पाई, राजनीति में जबरदस्ती...

बोली Kangana Ranaut प्रेमिका से शादी नहीं हो पाई, राजनीति में जबरदस्ती धकेले गये राहुल गांधी….

0
36

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर भी बोला है। कंगना ने गांधी परिवार के दोनों ही नेताओं को हालात का मारा बताया है। उन्होंने इस सबके के लिए दोनों की मां और कांग्रेस पार्टी की पूर्व चेयरपर्सन सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। कंगना ने कहा, ‘राहुल गांधी महत्वाकांक्षी मां के पुत्र हैं। वह हालात के मारे हुए हैं। वह जिंदगीं में कुछ और बहुत ही बेहतर कर सकते थे, लेकिन उनकी मां ने उनपर दबाव बनाया। इसलिए वह राजनीति में सफल नहीं हो पा रहे हैं।’

एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने राहुल की पारिवारिक जांदगी पर भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा, “सुनने में आता है राहुल गांधी किसी महिला से प्रेम करते हैं। उनकी शादी नहीं हो पाई। उनका ना तो परिवार बस पा रहा है और ना ही करियर बन पा रहा है। उनके ऊपर परिवार का दबाव बना हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में भई ऐसे कई बच्चे हैं। उनसे जबरदस्ती एक्टिंग करवाई जाती है। राहुल और प्रियंका का भी यही हाल है।”
कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी को भी राहुल गांधी की ही तरह हालात की मारी हुई बताया। कंगना ने कहा, “राहुल और प्रियंका गांधी दोनों ही अच्छे बच्चे हैं। लेकिन उनकी मां ने दोनों को ही परेशान कर दिया है। दोनों का राजनीति में कोई फ्यूचर नहीं है। अभी भी समय नहीं बीता है। दोनों को ही उनकी मां को जिंदगी में कुछ बेहतर करने देना चाहिए। इस तरह से टॉर्चर नहीं करना चाहिए।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!