Monday, February 2, 2026
Homeराजनीतियशपाल आर्य ने भाजपा के घोषणा पत्र को बताया खोखले शब्दों की...

यशपाल आर्य ने भाजपा के घोषणा पत्र को बताया खोखले शब्दों की हेराफेरी, 

bazpur – भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र जारी होते ही उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की प्रतिक्रिया आई है उन्होंने कहा की यह भाजपा का जुमला पत्र है, पुरानी गारंटियों की जवाबदेही तक तय नहीं है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो लॉन्च में 1 घंटे 40 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, इसमें पत्रकारों से एक भी सवाल नहीं लिया गया। बीजेपी ने 30 मार्च, 2024 को मेनिफेस्टो कमेटी बनाई और आज 15 दिन बाद घोषणा पत्र जारी कर दिया। वहीं कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी का गठन दिसंबर 2023 में हुआ, इस कमेटी ने देश के हर वर्ग की आवाज सुनी और न्याय पत्र तैयार किया। उन्होने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो में सिर्फ 2 लाख नौकरियों का जिक्र किया गया है, वो भी तब जब देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। वहीं, कांग्रेस 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा कर रही है। आर्य ने कहा कि भाजपा के वर्ष 2014-19 के घोषणापत्र में किए गये प्रमुख वादों का क्या हुआ – 

1.युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ? 
2. किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? 
3. हर बैंक अकाउंट में 15-15 लाख का क्या हुआ?
4. SC-ST पर 46% व 48% अपराध क्यों बढ़ा? 
5. महिला आरक्षण लागू करने व महिला अत्याचार रोकने का क्या हुआ?
6. 100 नई Smart cities का क्या हुआ? 
7. 2020 तक गंगा सफाई का क्या हुआ? 
8. 2022 तक हर परिवार के सर पर  छत का क्या हुआ? 
9. 2022 तक सबको 24’7 बिजली देने का क्या हुआ? 
10. 2022 तक भारत को Rs 5 Trillion अर्थव्यवस्था बनाने का क्या हुआ? 
11. 2022 तक 40 Cr युवाओं को स्किल ट्रेनिंग का क्या हुआ? 
12. पहली बुलेट ट्रेन का क्या हुआ
13.  किसानों के MSP पर Cost + 50% का क्या हुआ? 

यशपाल आर्य ने कहा कि हमारे 700 किसानों की शहादत हो गई, किसानों को दिल्ली आने से रोका गया, लेकिन BJP के मेनिफेस्टो में MSP के कानून की बात नहीं है। वहीं, कांग्रेस किसानों को MSP कानूनी गारंटी देने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि BJP कहती है, महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे, लेकिन उन्हीं महिलाओं को आटे-दही पर GST देना पड़ रहा है।वहीं, कांग्रेस की गारंटी है कि गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए, सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण दिया जाएगा। आर्य ने कहा कि इसलिए .2024 में पूरा भारत, न्याय का परचम लहराएगा और इंडिया गठबंधन को विजय बनाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!