Wednesday, February 4, 2026
Homeअपराधहल्द्वानी में संपत्ति विवाद के चलते चाची की निर्मम हत्या, भतीजा फरार

हल्द्वानी में संपत्ति विवाद के चलते चाची की निर्मम हत्या, भतीजा फरार

खबर प्रहरी, हल्द्वानी। संपत्ति बंटवारे के विवाद में सोमवार सुबह भतीजे ने 55 वर्षीया चाची की चाकू से लगा रेतकर हत्या कर दी। नवाबी रोड स्थित कॉलोनी में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। पुलिस को आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कुल्यालपुरा की गली नंबर दो में कालीचरण गुप्ता का दोमंजिला मकान है। कालीचरण ने बताया कि उनकी पत्नी कुसुम सोमवार सुबह पास के मंदिर में पूजा करके घर लौटी थीं। इसके बाद वह स्वयं घर का राशन लेने के लिए बाजार चले गए थे। मकान के नीचे कबाड़ की दुकान चलाने वाले विनोद पुत्र लालाराम का दोपहर करीब 12 बजे उन्हें घटना को लेकर फोन आया। वह तुरंत घर लौटे तो कुसुम खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी।

घटना की सूचना पाकर भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी ने गंभीर हालत में कुसुम को एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां करीब दो घंटे बाद कुसुम ने दम तोड़ दिया। उधर, कालीचरण ने पुलिस को दी तहरीर में बड़े भाई मुखानी निवासी नरेश गुप्ता के छोटे बेटे गौरव गुप्ता पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि उनके तीन भतीजों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वह और उनकी पत्नी इसमें मध्यस्थता कर रहे थे। इसी बात से रंजिश मानते हुए उनके भतीजे ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!