Tuesday, February 3, 2026
Homeअपराधरुद्रपुर में दो बहनों से छेड़छाड़ कपड़े फाड़ने का प्रयास, केस

रुद्रपुर में दो बहनों से छेड़छाड़ कपड़े फाड़ने का प्रयास, केस

खबर प्रहरी, रुद्रपुर। यहां रविवार रात गांधी पार्क के पास ठेले पर डोसा खा रहीं दो बहनों के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने एक युवती के कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप और युवती के भाई के आने पर एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में बाजार क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बहन के साथ गांधी पार्क के पास ठेले पर डोसा खाने गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां खड़े तीन युवक उनकी ओर देखकर अश्लील इशारे करने लगे। इसी बीच एक युवक उनके पास आया और उसकी बहन को गलत तरीके से छूते हुए शारीरिक तौर पर हमला किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। पुलिस बुलाने की बात कहने पर उनसे छेड़खानी की और बहन के कपड़े फाड़ने की कोशिश की। हंगामा होता देख आसपास मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपी सलमान पुत्र खलील अहमद निवासी सीरगोटिया रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!