Friday, January 30, 2026
Homeअपराधसुल्तानपुर पट्टी में घर में घुसकर मारपीट के आरोप में चार लोगों...

सुल्तानपुर पट्टी में घर में घुसकर मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज…

खबर प्रहरी, बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्श नगर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला व उसके परिजनों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Advertise…


सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्श नगर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने वसीम जहां के घर में घुसकर उसके व उसके पति सलीम, बेटे अजहर और देवर नईम के साथ मारपीट की थी जिसके बाद महिला ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। इसी के चलते पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मोहल्ला आदर्श नगर निवासी नियाज अली उर्फ मुन्ना महफूज पुत्र मुनब्बर अली नौशीन जहां पुत्री मुनब्बर अली और हासमी पत्नी मुनब्बर अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है इस दौरान पीड़ित महिला के पति सलीम अहमद ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

Advertise…

सलीम अहमद ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के कई घंटे बाद भी पुलिस उनके घर पर नहीं पहुंची इसके बाद घटना की जानकारी काशीपुर एसपी अभय प्रताप सिंह को दी गई। सलीम अहमद ने कहा कि काशीपुर एसपी को सूचना देने के बाद पुलिस उनके घर पर पहुंची इस दौरान उन्होंने भविष्य में उनके व उसके परिजनों के साथ कोई अनहोनी होने पर उसका जिम्मेदार सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को होना कहा है। वही सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने कहा कि महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertise…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!