Thursday, January 29, 2026
Homeअपराधजीजा ने फावड़े से काटकर साले को मार डाला, पत्नी को भड़काने...

जीजा ने फावड़े से काटकर साले को मार डाला, पत्नी को भड़काने का था शक

कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां शिवली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उदैत गांव में बहनोई की फावड़े से काटकर साले ने हत्या कर दी। मृतक पांच महीने से अपनी बहन के घर में ही रह रहा था।

सोमवार रात उसका शव गांव से दूर खेत में बने मुर्गी फार्म में पड़ा मिला। जीजा ने फावड़े से काटकर साले की हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। सोमवार रात मृतक का शव गांव से दूर खेत में बने मुर्गीफॉर्म में मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक 5 महीने से अपनी बहन के घर पर ही रह रहा था। सालों पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अकेला हो गया था। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक का नाम विश्वनाथ उर्फ विशंभर है। वे 55 साल के थे। वे प्रतापपुर उदैत गांव के निवासी थे। वहीं आरोपी का नाम राकेश है।

जीजा को साले पर पत्नी को भड़काने का था शक

5 महीने पहले मृतक राकेश के घर आया था। तबसे वह राकेश के घर पर ही रह रहा था। राकेश को शक था कि मृतक उसकी पत्नी को भड़काता था। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार को भी यही हुआ। इसके बाद वह रात को मुर्गी फॉर्म में सोने चला गया। इसके बाद रात को उसके पास पहुंचकर राकेश ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस की छानबीन में यह जानकारी सामने आई है कि मृतक अपनी बहन को राकेश के खिलाफ भड़काता था।

मृतक के नाम पर जमीन और प्लाट

गांव के लोगों का कहना है कि मृतक के नाम पर कानपुर के कल्याणपुर में एक प्लाट औऱ कुछ जमीन है। कुछ जमीन बेचकर वह बहन के घर आ गया था। राकेश ने जमीन हड़पने की खातिर साजिश रची होगी हालांकि वह पकड़ा गया। राकेश घटना के बाद से ही फरार है। गांव वालों का कहना है कि राकेश को उम्मीद थी कि मृतक के परिवार में किसी के ना होने पर संपत्ति उसे मिल जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!