Thursday, January 29, 2026
Homeअन्यBazpur में निकाली गई भगवान महर्षि वाल्मीकि की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा,

Bazpur में निकाली गई भगवान महर्षि वाल्मीकि की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा,

बाजपुर। भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में नगर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा वाल्मीकि धर्मशाला से प्रारंभ हुई तथा नगर के अनेकों क्षेत्रो में होते हुई वापिस धर्मशाला में आकर इसका समापन हुआ।


रविवार की देर शाम निकाली गई इस शोभायात्रा का शुभारंभ कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी एवं महंत विकासानंद गुरू जी महाराज ने संयुक्त रूप से किया। दोनों ही अतिथियों ने भगवान वाल्मीकि के चित्र के सम्मुख पूजा अर्चना की। वहीं विकासानंद गुरू जी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि का जीवन प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने रामायाण लिखकर संपूर्ण सनातन समाज को प्रभु राम के जीवन के सार को समझाया था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इतनी संुदर एवं भव्य शोभायात्रा देखकर मन प्रसन्न है। वहीं कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने वाल्मीकि प्रकट उत्सव सेवा समिति से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता का इस सुंदर आयोजन के लिये धन्यवाद दिया। इसके बाद ये शोभायात्रा नगर में निकली जिसमें लवकुश द्वारा अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा रोकने, प्रभु राम द्वारा शम्भूक ऋषि वध, भोले शंकर का नृत्य, गणेश जी द्वारा माता पिता की परिक्रमा करने वाली आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं भगवान वाल्मीकि के डोले द्वारा लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह शानदार स्वागत किया। वहीं यातायात व्यवस्था आदि को सुचारू बनाये रखने के लिये पुलिस बल तैनात रहा।


मौके पर समिति संरक्षक रंजीत लाल प्रेमी, राजू वाल्मीकि, अध्यक्ष चंद्रजीत प्रेमी, महामंत्री गौतम चुनारा, विजेंद्र वाल्मीकि, विकास चुनारा, अमित कुमार, पूर्व अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, राजेश भारती, अनिल कुमार, विनोद वाल्मीकि, इंदरजीत चुनारा, धु्रव चुनारा, कृष्ण अवतार प्रेमी, आकाश प्रेमी, किशन लाल वाल्मीकि, पप्पू वाल्मीकि, अशोक विसारत, प्रमोद राजहंस, सतीश वाल्मीकि, होरी लाल वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, विशाल चुनारा, अजय प्रेमी, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!