Home राजनीति गदरपुर विधायक Arvind Pandey को सांसद प्रत्याशी बनाए जाने की मांग ने...

गदरपुर विधायक Arvind Pandey को सांसद प्रत्याशी बनाए जाने की मांग ने पकड़ा जोर..

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति के केंद्रीय महामंत्री ने समर्थन में पीएम को भेजा पत्र

बाजपुर। अखिल भारतीय अनु जाति एवं शोषित वर्ग उत्थान समिति के केंद्रीय महामंत्री डोरी लाल सागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद पांडे को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिए जाने की मांग की है। केंद्रीय महामंत्री डोरी लाल सागर ने कहा पूर्व में बाजपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद पांडे ने बनकर राजनीति सफर की शुरुआत की।दो बार बाजपुर विधानसभा से विधायक रहे उसके बाद गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बनकर जनता की सेवा कर रहे हैं। 35 वर्षों से भाजपा में रहकर अपनी राजनीति सक्रिय भूमि का निभा रहैं है।पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को नैनीताल लोकसभा से टिकट पार्टी को देना चाहिए क्योंकि उन्हें बंगाली समुदाय मुस्लिम सिख इसाई वुक्सा जनजाति सहित अन्य जातियों का अपार समर्थन मिल रहा है।सर्व धर्म समाज को साथ लेकर राजनीति करने वाले अरविंद पांडे जनता के बीच में काफी लोकप्रिय हैं।उन्होंने नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में जनता के साथ जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और लोकसभा चुनाव की लड़ने की जनता की तरफ से उनके पक्ष में मांग बढ़ रही है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिए जाने की मांग की है और उन्होंने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र से अरविंद पांडे भारी मतों से विजय होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!