Friday, January 30, 2026
Homeराजनीतिभाजपा नेता राजेश कुमार ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण,

भाजपा नेता राजेश कुमार ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण,

बाजपुर। प्रमुख भाजपा नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने अनाज मंडी परिसर स्थित आरएफसी व यूएफसी के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। एसएमआई एम.एस.टोलिया एवं एसएमओ नलिन कांत ने बताया है कि अब तक 1644 कुंतल धान क्रय किया गया है, जिसका बजट आ गया है। कोड मिलने के बाद से किसानों को भुगतान भी किया जाएगा।

आरएफसी क्रय केंद्र के एसएमओ नलिन कांत ने बताया किसानों को परेशानी न हो, इसी कारण एक क्रय केंद्र पर दो कांटे लगाकर खरीददारी की जा रही है। यूसीएफ के क्रय केंद्र के प्रभारी राम सिंह ने बताया है कि आज से ही उन्होंने धान क्रय का कार्य प्रारंभ किया है और उनके पास पर्याप्त मात्रा में मजदूर एवं बारदाना है। समस्त विषयों का संज्ञान ले भाजपा नेता राजेश कुमार ने जिलाधिकारी उदयराज सिंह से वार्ता की है एवं धान क्रय में हो रही समस्याओं से अवगत कराया। डीएम उदयराज सिंह ने बताया है कि शासन में उनकी सचिव बीआर पुरूषोत्तम से वार्ता हुई है, जो पल्लेदार टेंडर की फाइल पेंडिंग है , उसका निस्तारण जल्द किया जाएगा।जिससे कि मजदूर की समस्या का समाधान भी जल्द हो जाएगा। भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि मोदी व धामी की सरकार किसानों के साथ है। जो किसानों के हितार्थ निर्णय ले रही है। यहाँ बता दें कि लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड़ द्वारा धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को हो रही दिक्कतों को राजेश कुमार के समक्ष रखा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!