Home राजनीति भूमि बचाओ आंदोलन लगातार जारी, बुधवार को पहंुचे उपपा के पीसी तिवारी...

भूमि बचाओ आंदोलन लगातार जारी, बुधवार को पहंुचे उपपा के पीसी तिवारी ने दिया समर्थन

तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन में बुधवार को क्रमिक अनशन पर डॉ ईश्वरी प्रसाद, सतनाम सिंह रंधावा, अशोक गोयल,सुरेश गोयल व दिवेश प्रताप सिंह बैठे।
20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को समर्थन देने के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का एक दल पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी पीसी तिवारी के नेतृत्व में आंदोलन स्थल पर पहुंचा और भूमि बचाओ आंदोलन को अपना समर्थन व्यक्त किया किया। राज्य आंदोलनकारी पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार बड़े-बड़े भू माफियाओं के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। किसी भी तरह से उत्तराखंड की जमीनों को हड़पकर बड़े-बड़े भूमाफिया पूंजीपतियों को देना चाहती है जो राज्य हित में नहीं है। उनके साथ नरेश चंद्र नौटियाल, शिव दत्त सनवाल,दीवान सिंह खनी आदि ने आंदोलन के प्रति एक जुटता व्यक्त की। वहीं क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के नेता राकेश गोस्वामी व प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की इकाई सचिव समनदीप कौर ने भी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर भूमि बचाओ आंदोलन को समर्थन दिया। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बजवा ने समर्थन देने आए संगठनों का आभार व्यक्त किया। आंदोलन को आध्यात्मिक चेतना संस्थान के डॉक्टर ईश्वरी प्रसाद, आयोजक रजनीत सिंह सोनू, प्रधान विचित्र सिंह, अशोक गोयल, सतनाम सिंह रंधावा, देवेश प्रताप सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता भाकियू के करम सिंह पड्डा व संचालन सनी निजर ने किया।
इस अवसर पर करमजीत सिंह शौकर, दर्शन गोयल, चंद्र प्रकाश मित्तल, महेंद्र सिंह, रंजीत सिंह शौकर, सन्नी खेरा, दारा दिलेर रंधावा, जसप्रीत सिंह, नत्था सिंह, अमन सिंह, मनजीत सिंह, सिकन्दर सिंह, इंद्रजीत सिंह, दर्शन सिंह सुखविंदर सिंह आदि किसान व्यापारी मजदूर उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!