Thursday, January 29, 2026
Homeराजनीतिबाजपुर छात्र संघ चुनाव: उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कर्नाटक का पर्चा हुआ...

बाजपुर छात्र संघ चुनाव: उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कर्नाटक का पर्चा हुआ खारिज, पंकज बनेंगे निर्विरोध उपाध्यक्ष, 10 पदों पर अब 21 प्रत्याशी मैदान में

बाजपुर। छात्र संघ चुनाव में नाम वापसी एवं वैध प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब चुनावी मैदान में 10 पदों पर 21 प्रत्याशी मैदन मेें हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितेश कर्नाटक की आयु अधिक होने के कारण उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। साथ ही संयुक्त सचिव पद पर खुशी दिवाकर ने अपना नाम वापिस ले लिया। अब उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी बचे एबीवीपी के अधिकृत प्रत्याशी पंकज का निर्विरोध निर्वाचन तय है। साथ ही संयुक्त सचिव पर प्रदीप कुमार का निर्वाचन भी तय है।

शनिवार को नाम वापसी, नामांकन प्रपत्रों की जांच और वैध प्रत्याशियों की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डा बीके जोशी ने वैध प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद पर सचिन सिंह, प्रशांत भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर पंकज, छात्रा उपाध्यक्ष पर आरती, अमृत कौर, सचिव पद पर आदर्श कुमार, वीरेंद्र कुमार, मयंक जोशी, वीनू,,संयुक्त सचिव पद प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार, विश्वजीत सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि विशाल संह, दिवेश दिवाकर, वाणज्य संकाय प्रतिनिधि सुखजीत सिंह, आलोक शर्मा, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि योगेश सिंह, कंला संकाय पर मुस्कान, महेंद्र बोरा, मोंटी सागर, गुरप्रीत कौर तथा दीपक कुमार अब वैध प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर रितेश कर्नाटक की आयु अधिक होने के कारण उसका नामांकन खारिज कर दिया गया। वहीं वाणिज्य संकाय पर निशांत पाल एवं नितिन कश्यप का नामांकन भी खारिज कर दिया गया। उधर खुशी दिवाकर ने संयुक्त सचिव पद से अपना नाम वापिस लिया तो अभिषेक ने वाणिज्य संकाय तथा सर्वेश कुमार ने कला संकाय पर अपने अपने नाम वापिस लिये। उन्होंने बताया कि अब चुनावी मैदान में 10 पदांे पर 21 प्रत्याशी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!