Thursday, January 29, 2026
Homeशिक्षाबाजपुर मदर इंडिया स्कूल की छात्रा जसकिरन कौर ने झटके दो स्वर्ण,-देहरादून...

बाजपुर मदर इंडिया स्कूल की छात्रा जसकिरन कौर ने झटके दो स्वर्ण,
-देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जीते दो स्वर्ण पदक,

बाजपुर। स्पोटर््स कॉलेज देहरादून में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी जसकिरन कौर ने लम्बी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 100 मीटर रिले रेस में भी जसकिरन कौर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
ये प्रतियोगिता 20 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में आयोजित हुई थी। कोच अर्जुन सिंह ने जानकारी दते हुए बताया कि मदर इंडिया स्कूल की होनहार छात्रा जसकिरन कौर ने शानदार खेल दिखाते हुए लंबी कूद एवं रिले रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन उधम सिंह नगर जिले की टीम रही। वहीं जसकिरन कौर ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने कोच अर्जुन सिंह गोराया तथा माता पिता व शिक्षकों को दिया है।


जसकिरन कौर की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबन्धक गौरव विज, श्रीमती डौली विज, प्रधानाचार्य महेश चन्द्र उनियाल सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!