Friday, January 30, 2026
Homeशिक्षाबाजपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने किये रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत

बाजपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने किये रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत

बाजपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय माध्यमिक टाइप-4 के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, सेवानिवृत्त मुख्य जिला शिक्षाधिकारी आरसी आर्य, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या मीता बोस, वार्डन रेनू चंद्रा आदि द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


शुक्रवार को आयोजित हुए वार्षिकोत्सव में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि बुनियादी शिक्षा से ही देश का भविष्य संवरेगा और यह शिक्षा जितनी मजबूत होगी हमारे देश का भविष्य भी उतना ही मजबूत होगा। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति काफी गंभीर है और इसमें सुधार के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बालिकाओं से मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। इससे पूर्व आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वार्डन रेनू चंद्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मुन्नी छबाण ने किया।


इस मौके पर इंटर कालेज बाजपुर के प्रधानाचार्य कैप्टन एसपी सिंह, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा, चकरपुर आवासीय विद्यालय की वार्डन विद्या लोहनी, पूर्व डाइट प्रवक्ता शीला जोशी, जानकी पांडे, शशि जोशी, करुणा जोशी, दीपा रानी, अर्चना सिंह, सरिता, सुनीता डोवाल, पूनम शर्मा, गीता रावत आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!