Saturday, January 31, 2026
Homeस्वास्थ्यबाजपुर सरकारी अस्पताल में सपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन,-चिकित्सक दंपत्ति के...

बाजपुर सरकारी अस्पताल में सपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन,
-चिकित्सक दंपत्ति के स्थानांतरण एवं जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बाजपुर। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और महिला चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं से की जाने वाली अभद्रता से नाराज होकर सपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इन लोगों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर तुरंत चिकित्सक दंपत्ति को स्थानातंरित करने तथा उनके कार्यों की जांच कराये जाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ने की बात कही है।

बाजपुर अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन करते अरविंद यादव व सपाई


सपा यूथ के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता एकजुट होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पहंुचे। यहां पर इन लोगों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। ये लोग अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक तथा उनके अधिकारी पति की कार्यप्रणाली से नाराज थे साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार न देने तथा उनसे अभद्रता करने का आरोप भी लगा रहे थे। सपा युवा महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी तानाशाह बने बैठे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है और इनको देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में महिला चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे को बिना जांचे मृत बताने का आरोप लगा है। इतना बड़ा मामला होने के बाद भी अभी तक कोई अधिकारी इसकी जांच तक नहीं कर रहा है जिससे धामी सरकार पर सवालिया निशान लग रहा है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर इस दंपत्ति चिकित्सक का स्थानांतरण नहीं होता और इनके कृत्यों की जांच नहीं होती तो पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा। वहीं इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डा कोमल के माध्यम से राज्यपाल को भेजा।


मौके पर अमित कुमार, अरविंद दिवाकर, टोनी पठान, हर्ष शर्मा, कुलदीप सिंह, सरदार बलदेव सिंह, सोनू कंबोज, शोभा सिंह यादव, विशाल यादव, प्रेमवाल, दाविर राजा, परवेज़, गौरव आर्य, विशाल यादव, सादक अली, नितिन दिवाकर, आज़म अली, शाहिद खाँ, जीवन जोशी, नन्हे, जलीस, इमरान, हैदर अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!